{"_id":"618f45d0b90df819f86a64ce","slug":"amit-shah-visit-today-in-azamgarh-up-foundation-stone-hoardings-tore-of-cm-yogi-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में गृह मंत्री: अमित शाह-सीएम योगी वाले शिलान्यास के होर्डिंग फाड़े, प्रशासन बदलवाने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में गृह मंत्री: अमित शाह-सीएम योगी वाले शिलान्यास के होर्डिंग फाड़े, प्रशासन बदलवाने में जुटा
Sat, 13 Nov 2021 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
फाड़ा गया होर्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान उनकी एक जनसभा भी होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगवाई थीं। शनिवार को एसपी ऑफिस, विकास भवन गेट और इटोरा मोड़ के पास लगी होर्डिंगों को फाड़ दिया गया।
विज्ञापन
जिले की बहुप्रतिक्षित मांग कुछ ही घंटों में पूरी होने वाली है। गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करने के लिए आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जनसभा स्थल पर जाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन सुबह-सुबह उस समय हंगामा मच गया जब विभिन्न चौराहों और तिराहों पर लगी अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग को फटा हुआ देखा गया।
विज्ञापन
इसे लेकर लोगों में चर्चाएं तेज हो गई। इन होर्डिंगों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लगाया गया था। जानकारी होने पर तत्काल इन होर्डिंगों को बदलने की कवायद शुरू हो गई। वहीं शिलान्यास कार्यक्रम को लगी होर्डिंगों को इस तरह से फाड़े जाने पर जहां भाजपा ने रोष व्यक्त किया है। वहीं बुद्घजीवियों ने इसे निक्रिष्ट सोच का परिणाम बताया है।
विज्ञापन