फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amid the LPG crisis, PNG demand increased, 968 new connections

Azamgarh News: एलपीजी संकट के बीच पीएनजी की मांग बढ़ी, 968 नए कनेक्शन

Sat, 13 Jun 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Amid the LPG crisis, PNG demand increased, 968 new connections
आजमगढ़। जिले में मार्च से जारी घरेलू गैस (एलपीजी) की किल्लत के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का तेजी से विस्तार हो रहा है। मार्च से अब तक 968 घरों को पीएनजी से जोड़ा गया है। यहां तक ही नहीं, इंडस्टि्रयल और कामर्शिलय कनेक्शन में भी तेजी आ गई है। जिले में पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रतिदिन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी अब पीएनजी को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब तक शहर के सात होटल संचालकों ने भी पीएनजी कनेक्शन ले लिया है। जिससे इस व्यवस्था की बढ़ती स्वीकार्यता साफ झलक रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव का असर देश में गैस आपूर्ति पर पड़ा है। इसके चलते घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। हालांकि, पीएनजी के माध्यम से गैस की आपूर्ति लगातार सुचारु बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा इस विकल्प पर बढ़ा है। पीएनजी न केवल सुविधाजनक है, बल्कि यह एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और लगातार उपलब्ध रहने वाला विकल्प भी साबित हो रहा है। यही वजह है कि संकट के इस दौर में लोग तेजी से पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed