फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambedkar statue broken in three villages of Devgaon

देवगांव के तीन गांव पर टूटी आंबेडकर प्रतिमा

Tue, 20 Aug 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in three villages of Devgaon
देवगांव थानाक्षेत्र में डा. आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के बाद कोतवाली पहुंचे एसपी त्रिवेणी सिंह - फोटो : AZAMGARH
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार डोमनपुर, श्रीकांतपुर और मिर्जा आदमपुर गांव में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। तीनों प्रतिमाएं एक ही तरीके से तोड़े जोने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से तोड़ा गया है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी त्रिवेणी सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। टूटी प्रतिमा के मरम्मत, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के श्रीकांतपुर गांव के लोग मंगलवार की सुबह टहलने निकले तो देखा कि गांव के बाहर लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव के लोग आक्रोशित होकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी होने पर मौके पर बसपा नेता हरिश्चंद गौतम सहित अन्य मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मिलने पर सीओ लालगंज अजय यादव और कोतवाल देवगांव सुनील तिवारी पहुंच गए और प्रतिमा के मरम्मत और सुरक्षा के लिए जाली लगाने की गांव वालों ने मांग की। तभी सूचना मिली कि मिर्जा आदमपुर गांव में लगी दूसरी प्रतिमा भी तोड़ी गई है। अधिकारी और बसपा नेता वहां पहुंच गए। देखने पर पता चला कि यहां भी प्रतिमा उसी तरह से तोड़ी गई है। पुलिस के आलाधिकारी यहां के गांव वालों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए यहां दूसरी प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। तभी चेवार डोमनपुर गांव में लगी तीसरी प्रतिमा भी उसी तरह तोड़ी गई है। जैसे अन्य दो गांवों में तोड़ी गई थी। यहां भी पुलिस गांववालों को समझा-बुझाकर दूसरी प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस तीनों मामलों में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांव में आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़ी गई। जांच के दौरान यह किसी गिरोह की सुनियोजित प्लानिंग लग रही है। तीनों मामलों में केस दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का नाम बताने वालों को ईनाम दिया जाएगा। - त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed