फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alto car entered into a parked truck, one dead and three injured

खड़ी ट्रक में घुसी आल्टो कार, एक की मौत तीन घायल

Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Alto car entered into a parked truck, one dead and three injured
आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र बरदह के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आल्टो कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। चारों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख तीनों रेफर कर दिए गए। जिस पर चारों को जौनपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का जौनपुर में इलाज चल रहा है। जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत डीहवा गांव निवासी 21 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र उदयराज सिंह अपने ननिहाल भीरा से चचेरे भाई व तीन मित्रों को बृहस्पतिवार की रात गौराबादशाहपुर छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय बरदह उपकेंद्र के पास उनकी मार खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार अनूप सिंह पुत्र उदयराज सिंह, 20 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र रामानंद सिंह व 25 वर्षीय सतीश मौर्या पुत्र अज्ञात व 26 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र विजय सिंह घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी विष्णु मिश्रा मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी बरदह भेजा। जहां चारों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। जिस पर चारों को जौनपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही अनूप की मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों का जौनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अनूप अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद में रहता था और अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए 14 मई को आया था। 20 मई को उसे वापस गाजियाबाद लौटना था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed