{"_id":"605a2e658ebc3e8cbc560985","slug":"along-with-delhi-mumbai-corona-also-started-coming-from-amritsar-azamgarh-news-vns5815788186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुम्बई के साथ अब अमृतसर से भी आने लगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुम्बई के साथ अब अमृतसर से भी आने लगा कोरोना
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली, मुम्बई के बाद अब अमृतसर से भी कोरोना जिले में पहुंचने लगा है। मंगलवार को जिले में कुल छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें दो मुम्बई से आयी गोदान एक्सप्रेस से तो एक अमृतसर से आयी सरयू जमुना ट्रेन से मिला। शेष तीन संक्रमित जिले के विभिन्न क्षेत्रो में मिले है। कुल एक्टिवेट केस बढ़ कर 40 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कहीं भी होता नजर नहीं आ रहा है।
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दो दिनों से स्थानीय लोगों में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है। दिल्ली-मुम्बई के बाद अब अमृतसर से भी आ रहे लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से आए कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं मुम्बई से आई गोदान एक्सप्रेस से दो संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पंजाब प्रांत के अमृतसर से सरयू जमुना एक्सप्रेस आया एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। तीन अन्य जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर हर ओर हड़कंप की स्थिति जरूर नजर आ रही है लेकिन कहीं भी कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, अस्पताल के साथ ही बाजार व शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ समान्य दिनों की भांति ही उमड़ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग चर्चा तो जरूर कर रहे है लेकिन बचाव के उपायों व सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है। जिससे कोरोना पर लगाम लग पाने की संभावना न के बराबर नजर आ रही है।