फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alleged scam in the purchase of life saving medical equipment

जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप

Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Alleged scam in the purchase of life saving medical equipment
आजमगढ़। प्रदेश में चिकित्सा उपकरणों की खरीदी में घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव इसरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महासचिव जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर में लाखों लोग बर्बाद हो गए। तमाम लोगों ने अपनों को खोया। ऑक्सीजन, बेड व इलाज के लिए भटकते रहे। इसमें सरकार की असंवेदनशीलता और अव्यवस्था सामने आ गई। अंतिम संस्कार तक के लिए श्मशानों पर जगह नहीं मिल पा रही थी। कोरोना की तीसरी की आशंका है। इसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है लेकिन इसकी आड़ में अफसर घोटाला करने में लगे हैं। बच्चों के लिए वेंटिलेटर व दूसरे उपकरणों की खरीद बिना टेंडर के किया जा रहा है। चहेती कंपनियों को ठेके दिए जा रहे हैं। यह सब भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के उमेश सिंह, नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे, रामरूप यादव, डा. रामदुलार, सत्यनारायण, पंकज भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed