फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of misbehavior against CHC employees, protests

Azamgarh News: सीएचसी कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misbehavior against CHC employees, protests
अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने आदि समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर समस्याओं का निस्तारण ना होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीमा सिंह ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगवाने सहित कई सेवाओं के नाम पर धन की मांग की जाती है। मांग ना पूरा होने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई करने और सभी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो एक मई को सीएचसी पर ताला बंद कर आशा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय, बृजबाला सिंह, प्रियंका सिंह, शारदा मौर्य, कामिनी सोनी, उर्मिला चौबे, उषा सिंह, आशा देवी, प्रियंका चौबे, चंदा सिंह, सुशीला आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed