फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of teaching Urdu by replacing Sanskrit in college

Azamgarh News: कॉलेज में संस्कृत को हटाकर उर्दू पढ़ाने का आरोप

Mon, 05 Aug 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Allegation of teaching Urdu by replacing Sanskrit in college
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा का केंद्र में रहते हैं। एक बार फिर उन पर आरोप लगे हैं। इस बार उनके ऊपर आरोप लगा है कि उनके द्वारा विद्यालय में संस्कृत विषय की पढ़ाई बंद कर उर्दू विषय की प़ढ़ाई कराई जा रही है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने जांच का आदेश दिया है और दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नव जागृति सेवा संस्थान द्वारा डीआईओएस से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजानशहीद के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर नियम विरुद्ध कार्य करने, अवैध वसूली करने और संस्कृत को हटाकर उर्दू विषय पढ़ाने सहित 17 बिंदुओं की शिकायत की गई थी। यह शिकायत उनके द्वारा नोटरी शपथ पत्र देकर लगाई गई है।
विज्ञापन

कहा गया है कि इस विद्यालय में मुस्लिम समुदाय के साथ ही हिंदुओं के बच्चे भी पढ़ते हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में संस्कृत विषय की पढ़ाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उसके स्थान पर छात्रों को उर्दू पढ़ाई जा रही है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रधानाचार्य को जांच कर दो सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed