फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All three minority welfare officers suspended over payments to the British teacher have been reinstated

Azamgarh News: ब्रिटिश शिक्षक को भुगतान के मामले में निलंबित तीनों अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बहाल

Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
All three minority welfare officers suspended over payments to the British teacher have been reinstated
आजमगढ़। मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खान को अवैध भुगतान के मामले में निलंबित किए गए तीनों अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। शासन ने इस मामले में इंद्र विक्रम सिंह, सचिव कृषि एवं निदेशक मंडी को जांच अधिकारी नामित किया है। यह मामला आजमगढ़ के मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम से जुड़ा है।
यूपी सरकार ने पाकिस्तान से अवैध कनेक्शन वाले मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खां को वर्षों तक वेतन और अन्य भुगतान के मामले में कड़ी कार्रवाई की थी।
मामले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एसएन पांडेय, आजमगढ़ के तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, लालमन और प्रभात कुमार को निलंबित किया गया था। शमशुल हुदा खान ने 19 दिसंबर 2013 को ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। प्रबंधक, प्रधानाचार्य और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से वह 31 जुलाई 2017 तक वेतन लेता रहा। उसने अनियमित चिकित्सा अवकाश स्वीकृत कराए।
विज्ञापन

शासन ने 22 नवंबर 2025 को इन अधिकारियों को निलंबित किया था। शासन ने तीनों अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों साहित्य निकष सिंह, लालमन और प्रभात कुमार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed