फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All the seats except three are left with the shame of the veterans

UP Election Result: आजमगढ़ में तीन को छोड़ सभी सीटों पर दिग्गजों की बची लाज, सपा को उम्मीद से मिला ज्यादा

Fri, 11 Mar 2022 04:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 04:40 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों पर आठ दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

विज्ञापन
All the seats except three are left with the shame of the veterans
रमाकांत यादव अपने समर्थकों के संग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से तीन को छोड़ कर जनता ने सात सीटों पर दिग्गजों जिता कर उनकी लाज बचाई। बड़ी बात तो यह रही कि जिन सीटों पर सपा के जीतने की उम्मीद भी नहीं थी उन सीटों पर भी सपा की साइकिल खूब दौड़ी।

विज्ञापन


जिले की दस विधानसभा सीटों पर आठ दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इनमें सपा के फूलपुर-पवई सीट से पूर्व सांसद रमाकांत, आजमगढ़ सीट से वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद से वर्तमान विधायक आलम बदी, अतरौलिया से वर्तमान विधायक डॉ. संग्राम यादव, गोपालपुर से वर्तमान विधायक नफीस अहमद, सगड़ी की वर्तमान विधायक वंदना सिंह, मुबारकपुर विधानसभा सीट से बसपा के वर्तमान विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, लालगंज से वर्तमान विधायक आजाद अरिमर्दन और दीदारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बसपा विधायक सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन


इनमें से बसपा छोड़ कर भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरीं सगड़ी विधायक वंदना सिंह को सपा प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लालगंज से बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन को भी सपा ने पछाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुबारकपुर विधानसभा सीट पर बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे शाह आलम गुड्डू जमाली के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव बना हुआ है। एआईएमआईएम के टिकट पर मैदान में उतरे गुड्डू जमाली ने अंतिम चक्र तक संघर्ष किया। वह दूसरे स्थान पर भी रहे लेकिन पहले स्थान पर नहीं पहुंच सके। शेष बचे दिग्गजों की प्रतिष्ठा को जनता ने बचा लिया और जीत दर्ज की।

मुबारकपुर को छोड़ हर विधानसभा में रही सपा और भाजपा की लड़ाई

विधानसभा चुनाव की मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज होती गईं। आजमगढ़ सदर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं मुबारकपुर विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बनाई तो बनाती ही चली गई। बसपा और भाजपा प्रत्याशी उसके ईर्द गिर्द भी नहीं फटक सके। लेकिन एआईएमआईएम के शाह आलम गुड्डू जमाली ने अंतिम समय तक सपा का पीछा किया।

मुबारकपुर में सपा, बसपा, भाजपा और एआईएमआईएम प्रत्याशी को छोड़कर किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। जबकि अन्य सीटों पर सपा, बसपा और भाजपा को छोड़कर किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। सबसे बुरी हालत कांग्रेस की रही कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को नोटा से भी कम वोट मिले। 

11 महिलाओं ने की दावेदारी, एक को मिली जीत

आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 11 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव में भागीदारी की थी। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में मात्र एक महिला प्रत्याशी को ही जीत मिल सकी। शेष प्रत्याशियों को सपा की लहर में हार का सामना करना पड़ा पड़ा। 

इस बार के विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में डॉ. सीमा पांडेय, सगड़ी विधानसभा सीट से भाजपा की वंदना सिंह और कांग्रेस की राना खातून, मुबारकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की परवीन बानो, फूलपुर पवई विधानसभा सीट से आप की किरन, दीदारगंज विधानसभा सीट से आप की रश्मि विश्वकर्मा, लालगंज विधानभा सीट से कांग्रेस की पुष्पा भारती और भाजपा की नीलम सोनकर, मेंहनगर विधानसभा सीट से कांगेस की निर्मला भारती, भाजपा की मंजू सरोज और सपा की पूजा यादव मैदान में उतरी थीं। इनमें से सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह वर्तमान में विधायक हैं।

जबकि लालगंज विधानसभा सीट से नीलम सोनकर भाजपा की सांसद रह चुकी हैं। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में सिर्फ सपा की पूजा सरोज ही जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। जबकि अन्य महिला प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सकीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed