फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All round development of children is achieved through sports- Amarnath Rai

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास- अमरनाथ राय

Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
All round development of children is achieved through sports- Amarnath Rai
ठेकमा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठेकमा के मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ठेकमा ब्लॉक के 16 न्याय पंचायत के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए अतुल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर 50 मीटर, 100मीटर, 200 मीटर की दौड़, कबड्डी एवं खो -खो तथा पीटी, योगा का भव्य एवं शानदार प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले की सबसे शानदार रैली का आयोजन ठेकमा ब्लॉक में हुआ है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। सरकार भी इस दिशा में काफी प्रयास कर रही है, फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठेकमा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सुनाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जितेंद्र राय, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, मनीष गुप्ता महामंत्री अनुदेशक संघ, वेद प्रकाश सिंह, हरि प्रकाश, राकेश यादव, निशा मिश्रा वार्डेन, वित्त एवं लेखाधिकारी संतोषसिंह ,डायट मेंटर विनय शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed