फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alambadi got the highest 43.22 percent votes and Akhilesh Yadav got the least percentage of votes in azamgarh

यूपी चुनाव: आजमगढ़ में आलमबदी को मिले सबसे अधिक 43.22 प्रतिशत वोट, अखिलेश यादव को मिली सबसे कम फीसदी मतों से जीत

Fri, 11 Mar 2022 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 08:00 PM IST
सार

निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर पांचवीं बार विधायक बने आलमबदी ने सबसे ज्यादा 43.22 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन
Alambadi got the highest 43.22 percent votes and Akhilesh Yadav got the least percentage of votes in azamgarh
आलमबदी को मिले सबसे अधिक मत प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कड़े मुकाबले के बीच आजमगढ़ की सभी दस सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत मिली लेकिन 44 फीसदी वोट किसी को नहीं मिला। निजामाबाद सीट से सपा के आलमबदी को सबसे अधिक 43.22 फीसदी वोट मिले। वे पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। वहीं सबसे कम 36.02 प्रतिशत मत मुबारकपुर  विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव को मिले।

विज्ञापन


जिले में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। सबसे बड़ी बात यह रही कि हर बार बसपा के कब्जे में रहने वाली मुबारकपुर विधानसभा सीट पर भी सपा के अखिलेश यादव को जीत मिली।
विज्ञापन


निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर पांचवीं बार विधायक बने आलमबदी ने सबसे ज्यादा 43.22 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की। अगर विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को मिले मतों को देखें तो कोई प्रत्याशी द्वितीय और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रत्याशियों को मिले मतदान का प्रतिशत

       विधानसभा          प्रत्याशी                मत प्रतिशत

  • अतरौलिया       डॉ. संग्राम यादव         39.55
  • गोपालपुर         नफीस अहमद           40.87
  • सगड़ी            डॉ. एचएन पटेल        42.76
  • मुबारकपुर        अखिलेश यादव         36.02
  • आजमगढ़        दुर्गा प्रसाद यादव        42.66
  • निजामाबाद      आलमबदी               43.22
  • फूलपुर पवई     रमाकांत यादव           42.00
  • दीदारगंज        कमलाकांत राजभर       36.99
  • लालगंज        बेचई सरोज               38.31
  • मेंहनगर         पूजा सरोज                39.35

2017 के चुनाव में दुर्गा को मिले थे  41.59 फीसदी वोट

2017 के विधानसभा चुनाव में भी सबसे अधिक 41.59 फीसदी वोट आजमगढ़ सदर से दुर्गा प्रसाद यादव 41.59 को मिले थे जबकि दीदारगंज विधानसभा सीट से सबसे कम सुखदेव राजभर को 33.44 प्रतिशत मत मिले थे। पिछले चुनाव में अतरौलिया के डॉ. संग्राम यादव को 35.50, गोपालपुर के नफीस अहमद को 37.80, सगड़ी की वंदना सिंह को 34.91 फीसदी मत मिले थे।

मुबारकपुर के शाह आलम को 36.95, आजमगढ़ के दुुर्गा प्रसाद यादव को 41.59, निजामाबाद के आलमबदी को 40.47, फूलपुर पवई के अरुण कांत यादव को 38.70, दीदारगंज के सुखदेव राजभर को 33.44, लालगंज के आजाद अरिमर्दन को 36.08 और  मेंहनगर के कल्पनाथ पासवान को 34.58 फीसदी वोट मिले थे।

दुर्गा प्रसाद यादव ने नौवीं जीत का बनाया रिकार्ड

विधान सभा क्षेत्र सदर से एक लाख से अधिक मत प्राप्त कर विधान सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव ने एक ही सीट से नौवीं बार जीत का भी रिकार्ड बनाया है। 1993 को छोड़ दुर्गा प्रसाद यादव ने 1985 से लगातार आजमगढ़ सदर सीट का विधान सभा में प्रतिनिधित्व किया है।

शुरूआती चुनाव में वे दल बदल करते रहे लेकिन 1996 में सपा से जीत दर्ज करने के बाद फिर उन्होंने किसी दूसरे दल की ओर झांका भी नहीं और सपा के टिकट पर लगातार छठी जीत दर्ज किया। पहला चुनाव इन्होंने 1985 में निर्दल लड़ा था।

1989 व 1991 में जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज किया। 1993 में बसपा के राजबली यादव से हार गए। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया और 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 के बाद 2022 में भी सपा विधायक के रूप में विधान सभा पहुंचने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed