फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhliesh yadav said if samajwady party government formed Purvanchal Expressway name will be as Samajwadi Expressway

आजमगढ़ में बोले अखिलेश: बंगाल से फोटो चुराकर निवेश कर रही भाजपा, सरकार बनी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी एक्सप्रेस-वे होगा

Mon, 27 Sep 2021 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Sep 2021 12:03 AM IST
सार

अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले में पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित आवास पर उनकी पुत्रवधू के निधन पर मातमपुर्सी करने आए थे। अखिलेश यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
Akhliesh yadav said if samajwady party government formed Purvanchal Expressway name will be as Samajwadi Expressway
प्रेसवार्ता करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि दो साल में पूरा होने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बनवाने में साढ़े चार साल लगा दिए और काम भी अधूरा है। अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले में पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित आवास पर उनकी पुत्रवधू के निधन पर मातमपुर्सी करने आए थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही यहां पहुंचे। मातमपुर्सी के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार बनी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी एक्सप्रेस-वे होगा। आरोप लगाया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर न तो मंडियां बनी हैं और न अंडरपास। शौचालय और प्रकाश भी व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन


सपा के कार्यों को चुराती है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा, हम सड़कें बनवा रहे थे और भाजपा निवेश के नाम पर अमेरिका व बंगाल से फोटो चुराकर ला रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यों को भाजपा वाले चुरा लेते हैं, लिहाजा हम अपनी योजनाएं नहीं बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने डायल हंड्रेड का नंबर तो बदल दिया पर व्यवस्था नहीं बदली। योगी सरकार ने गंगा और गाय के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन न गंगा स्वच्छ हुई और न ही गाय संरक्षित हो पाई। यह सरकार शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले को सरकार के प्रति जनाक्रोश करार दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समय आने पर जनता इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं, जो अपना मुकदमा वापस कराने में लगे हैं। यह सरकार किसान विरोधी है और खाद की बोरी से खाद निकाल रही है। डीजल व पेट्रोल की भारी कीमत वसूल कर किसानों को 500 रुपये महीने का अनुदान दे रही है।

प्रदेश सरकार ने जनता को छला है। महंगाई चरम पर है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। आम जनता त्रस्त है। लोग इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देंगे। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, प्रेमा यादव, प्रमोद यादव, चंद्रशेखर यादव, विशाल वर्मा, संगीता कनौजिया आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed