फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akanskha Dubey case stir in Azamgarh due to arrest of Samar Sing family escaped

Samar Singh: समर सिंह की गिरफ्तारी से आजमगढ़ में हलचल, ताला बंद कर फरार हुए भोजपुरी गायक के परिजन

Fri, 07 Apr 2023 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी समर सिंह कई दिनों से फरार था। उसे  वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Akanskha Dubey case stir in Azamgarh due to arrest of Samar Sing family  escaped
हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके के पैतृक आवास आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बे में हलचल है। चौक-चौराहों से लेकर पान की गुमटी तक केवल समर सिंह की ही चर्चा है।

विज्ञापन


कई लोग समर्थन में तो कई लोग फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, समर सिंह के पैतृक आवास में ताला लगा है। उसके परिजन कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है। आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बा निवासी समर सिंह भोजपुरी का प्रसिद्ध गायक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के समर्थन में समर सिंह ने गाया था गाना

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में गीत गा कर समर सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह भोजपुरी गायन के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा था। फिल्मी दुनिया में उतरने के बाद से ही उसका घर से कोई खास संबंध नहीं रह गया है। चार-छह माह में घंटा दो घंटा के लिए ही उसका घर आना जाना होता था।

ये भी पढ़ें:कांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल में में मृत मिली थीं। आकांक्षा की की मां ने समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही समर सिंह व संजय सिंह फरार चल रहे थे।

समर सिंह के घर दो बार पहुंची थी पुलिस

Akanskha Dubey case stir in Azamgarh due to arrest of Samar Sing family  escaped
समर सिंह का घर - फोटो : अमर उजाला

इस बीच यूपी एसटीएफ की टीम ने समर सिंह के  पैतृक आवास पर  दो बार दबिश दी। घर पर रहने वाले बड़े भाई कल्लू से पूछताछ भी की। इसके बाद से ही समर सिंह के बड़े भाई समेत अन्य परिजन ताला बंद कर परिवार के साथ फरार हैं। समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर की गिरफ्तारी के बाद भी उसके आवास पर ताला लटका हुआ है और परिवार के लोग फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed