फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ajit singh murder case Pradeep singh Kabutara produced in court via video conferencing Lucknow police did not get permission to carry him

अजीत सिंह हत्याकांड: प्रदीप कबूतरा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी , लखनऊ पुलिस को ले जाने की नहीं मिली अनुमति

Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
सार

अजीत सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त प्रदीप कबूतरा की शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लखनऊ न्यायालय में पेशी कराई गई। इससे पहले उसे लेने के लिए लखनऊ पुलिस आजमगढ़ पहुंची थी लेकिन एक आदेश के कारण ले नहीं जा सकी। 

विज्ञापन
ajit singh murder case Pradeep singh Kabutara produced in court via video conferencing  Lucknow police did not get permission to carry him
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा की शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लखनऊ न्यायालय में पेशी कराई गई। लखनऊ पुलिस की टीम उसे लेने के लिए जिले में पहुंची थी लेकिन ऐन वक्त पर नया आदेश आ जाने से उसे नहीं भेजा गया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अजीत सिंह हत्याकांड में आजमगढ़ जेल में बंद प्रदीप सिंह कबूतरा की पेशी लखनऊ न्यायालय में थी। इसके लिए लखनऊ पुलिस शुक्रवार को जेल पर उसे लेने के लिए पहुंची थी। इस बीच यह आदेश आ गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी बंदी की सीधे न्यायालय में पेशी नहीं होगी।
विज्ञापन


इसके चलते प्रदीप कबूतरा को भी पेशी पर नहीं भेजा गया और वीसी के माध्यम शनिवार को उसकी पेशी लखनऊ न्यायालय में करवाई गई। उन्होंने बताया कि वीसी के माध्यम से पेशी में नेटवर्क की समस्या आती है लेकिन वर्तमान माहौल व शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में वीसी के माध्यम से किसी तरह बंदियों की न्यायालय में पेशी कराई जा रही है। प्रदीप कबूतरा के गैर जनपद स्थानांतरित किए जाने की अभी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed