फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ajit murder case: STF and police in action, raids started in Azamgarh

अजीत हत्याकांडः एक्शन में एसटीएफ और यूपी पुलिस, आजमगढ़ में शुरू की छापेमारी 

Mon, 11 Jan 2021 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ajit murder case: STF and police in action, raids started in Azamgarh
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में हुए अजीत सिंह हत्याकांड को लेकर लखनऊ पुलिस की टीम इन दिनों आजमगढ़ जिले में डेरा डाले हुए है। रविवार को तरवां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर पर छापे की भी सूचना है। हालांकि, जनपद पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन


अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के साथ ही तरवां थाना क्षेत्र के जमुवां गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह को भी नामजद किया गया है। ये दोनों शातिर अपराधी जेल में हैं और जेल से ही अपने जरायम की दुनिया का संचालन भी कर रहे हैं। रविवार को एसटीएफ ने तरवां थाना क्षेत्र के जमुवां गांव में अखंड प्रताप सिंह के पट्टीदार के यहां छापा मारा। 

विज्ञापन

Ajit murder case: STF and police in action, raids started in Azamgarh
अजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पूर्व जनपद पुलिस भी जमुवां गांव गई हुई थी। अखंड का यह करीबी कालेज चलाता है। फिलहाल, किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। वहीं जनपद पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई से ही इंकार कर रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो जिले में रविवार को लखनऊ पुलिस व एसटीएफ की टीम ने अजीत हत्याकांड से जुड़े कई सदिग्धों की तलाश में जगह-जगह छापामारी की गई। 

Ajit murder case: STF and police in action, raids started in Azamgarh
अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जिले में लखनऊ पुलिस के साथ ही एसटीएफ मौजूद है। लेकिन इनके द्वारा जिले में कहीं कोई छापेमारी आदि की कार्रवाई की गई है,  इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई कार्रवाई होगी तो निश्चित तौर पर सामने आएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed