फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ahraula-Kaptanganj road will be constructed soon: Omprakash

अहरौला-कप्तानगंज मार्ग का जल्द होगा निर्माण : ओमप्रकाश

Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahraula-Kaptanganj road will be constructed soon: Omprakash
बूढ़नपुर। विधान सभा अतरौलिया के जगदीशपुर में बुधवार को आयोजित जनचौपाल में प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोगों की समस्याओं को सुना। उनके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। कहा कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश चंद्र दुबे ने प्रार्थना पत्र देकर जर्जर अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की तरफ ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसमें दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर घुटने तक पानी भर जा रहा है, जिससे आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। लोग गड्ढों में फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने मंत्री से इस समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की मांग की। कहा कि जिले में सभी सांसद और विधायक समाजवादी पार्टी से हैं, लेकिन वे जनता के दर्द को समझने में असफल रहे हैं। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सबकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। इस मौके पर सर्वेश, मनोज, दिनेश, पंकज, यशवंत, सौरभ, राहुल, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed