फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agitated villagers protested against Kotedar during rice distribution

चावल वितरण के दौरान कोटेदार पर धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Agitated villagers protested against Kotedar during rice distribution
फूलपुर के हड़वा में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। फूलपुर के हड़वा गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में चावल वितरण शुरू कराया गया लेकिन वितरण शुरू होते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर शांत कराया और वितरण कराया।
विज्ञापन

बुधवार को भी उक्त कोटे की दुकान पर चावल का वितरण शुरू होते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर एसडीएम ने खाद्यान्न का वितरण रोक दिया और बृहस्पतिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कराने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को दीदारगंज थाने के नायब दरोगा सच्चन राम व हमराही पुलिसकर्मियों और ग्राम विकास अधिकारी महेश सिंह की मौजूदगी में राशन वितरण शुरू हुआ तभी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा कर कोटेदार के तानाशाही रवैये के प्रति विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाल व सफेद कार्ड धारकों का नाम लिस्ट में होने के बावजूद भी राशन नहीं मिलता। शासन के आदेश निशुल्क वितरण के बावजूद भी चार से पांच रुपये प्रति किलो की दर से पैसा जमा कराया जाता है। कोटेदार घटतौली भी करत है। प्रति यूनिट तीन से चार किलो ही अनाज मिलता हैं। पूछने पर गाली देकर भगा दिया जाता है। गांव के इंद्रसेन सिंह, रमेश यादव, राम रतन प्रजापति, रोशन लाल ने बताया कि इस अनियमितता की लिखित शिकायत एसडीएम फूलपुर से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और राशन का वितरण कराया। वहीं कोटेदार गीता सिंह का कहना है कि कुछ लोग गंवई राजनीति कर रहे हैं। सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed