{"_id":"413d5eb13fd62d03eabc27da9a46c6cb","slug":"against-the-power-cuts-people-siege-of-jiynpur-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती के विरोध में उपकेंद्र जीयनपुर का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती के विरोध में उपकेंद्र जीयनपुर का किया घेराव
संवाददाता
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालटारी। विद्युत कटौती के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उपकेंद्र में तालाबंदी को बाध्य होंगे।
विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर से जमीन हरखोरी, रजादेपुर, लढिय़ा, बड़ेगांव, मसोना, चगईपुर सहित दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति होती है।
पिछले एक पखवारे से इस विद्युत उपकेंद्र से मात्र दो से तीन घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। लोगों ने कई बाद विभाग के उच्चधिकारियों से विद्युत आपूर्ति के समय में सुधार की मांग की। लेकिन सुनवाई न होने पर शुक्रवार को गुस्साएं लोग विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पहुंचे और केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। क्षेत्र के मदन सिंह, मनोज राय, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पप्पू, दुर्गा प्रसाद यादव, भानु प्रताप सिंह, राजू मिश्र, सुनील मिश्र, छोटे मिश्र, अरुण सिंह ने कहा कि विद्युत आपूर्ति का आलम यह है कि दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। ट्यूबवेल चलाने पर जब तक पानी खेतों तक पहुंचता है बिजली कट जाती है। फिर दस से 15 मिनट बाद बिजली आती है, थोड़ी देर रहने के बाद कट जाती है। यह सिलसिला पूरे दिन चलता है। बाद में एसडीओ हंसराज कुमार कौशल ने लोगों को सुधार का आश्वासन देते हुए शांत कराया। वहीं लोगों ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो केंद्र पर तालाबंद कर सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।