फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Against corruption encompass teachers

भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Against corruption encompass teachers
प्रोन्नति वेतनमान, वेतन भुगतान में देरी और भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन



 धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक और लेखाधिकारी के अकर्मण्यता से कार्यालय में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन


कार्यालय में वेतन निर्धारण, प्रत्येक माह वेतन में देरी, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची अब तक जारी न किए जाने से पेंशन/जीपीएफ की पत्रावली विद्यालयों में नहीं आ रही है। जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और जिलामंत्री प्रभाकर राय ने कहा कि प्रोन्नति, चयन वेतनमान निर्धारण, सेवानिवृत्त शिक्षकों की सूची आज तक जारी नहीं की गई। जबकि यह सूची दिसंबर 2015 में ही जारी हो जानी चाहिए थी। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। बोर्ड परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों/मूल्यांकन का पारिश्रमिक का भुगतान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिलाविद्यालय निरीक्षक और लेखाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। धरने में मुन्नू यादव, डा. रविंद्रनाथ राय, सुरेंद्र प्रताप राय, सत्यप्रकाश यादव, अनिल चतुर्वेदी, मिर्जा यासिर बेग, कल्पनाथ सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह, ओम प्रकाश यादव, विंध्यावासिनी पाठक, सभापति तिवारी, अजीत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed