फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the rape, the innocent was murdered by strangulation

दुष्कर्म के बाद गला दबा कर की गई थी मासूम की हत्या

Wed, 19 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After the rape, the innocent was murdered by strangulation
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेेत्र की रहने वाली आठ वर्षीया मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के पूर्व नामजद आरोपी उसे घर के पास से बाइक पर बैठा कर घुमाने की बात कहते हुए ले गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या की बात सामने आयी है। कंधरापुर क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीया मासूम बच्ची सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक लक्ष्मण उसे टाफी दिलाने व घुमाने का लालच देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और कुछ दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम परिजनों ने जब बच्ची को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान स्कूल के पीछे बच्ची गंभीरावस्था में मिली। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने बच्ची को लक्ष्मण की बाइक पर बैठा देखा था। इस पर लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मण को पकड़ कर बच्ची का शव पीएम में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अब हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed