फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the death of the young man injured in the fight, the family refused to perform the last rites.

Azamgarh News: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों का अंतिम संस्कार से इंकार

Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
After the death of the young man injured in the fight, the family refused to perform the last rites.
अहरौला। थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी एक युवक भूमि विवाद में हुए मारपीट में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने घर के बाहर ही शव रख कर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा व आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाए जाने की मांग कर रहे है। देर शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी था और पुलिस मान मान-मनौव्वल में जुटी थी।
विज्ञापन

गौरी गांव में 21 दिसंबर 2023 को पट्टीदारों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की इस घटना में उपेंद्र राजभर 22 व उसकी बहन नीलम 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ला कर भर्ती कराया गया। जहां उपेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई थ। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो शव को घर के बाहर रख कर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन आरोपियों की गिरप्तारी, घर पर बुलडोजर चलवाए जाने व मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक परिजनों का प्रदर्शन जारी था और पुलिस मान मनौव्वल में जुटी थी। यहां तक की परिजनों को शांत कराने के लिए पुलिस ने मौके पर बुलडोजर भी बुलवा लिया था, लेकिन राजस्व कर्मियों के न पहुंचने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed