{"_id":"672f99c0bbd66256da0259a7","slug":"after-the-death-of-azad-samaj-party-yuva-morcha-district-vice-president-family-members-protested-and-expresse-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन कर हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन कर हत्या की आशंका जताई
Sat, 09 Nov 2024 10:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:50 PM IST
सार
आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन कर हत्या की आशंका जताई और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
तहबरपुर में परिजन धरने पर बैठे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तहबरपुर थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण उर्फ सूरज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने धरना और प्रदर्शन किया। सीबीआई जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी प्रवीण उर्फ सूरज की मौत कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से हुई थी। लेकिन, मृतक के परिजनों और पार्टी नेताओं का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
विज्ञापन
सूरज के भाई संजय कुमार गौतम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सूरज की हत्या एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। परिजनों के अनुसार, सूरज का गांव के एक व्यक्ति से दस दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तहबरपुर थाने में तहरीर दी थी। हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने जल्दबाजी में समझौता करवा दिया और इस मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बावजूद, सूरज और उसके परिवार को विपक्षी पक्ष से धमकियां मिल रही थीं। अब परिजनों का आरोप है कि सूरज की मौत को उसी विवाद में साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में परिजनों, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुलिस ने इस मामले की ठीक से जांच नहीं की और साक्षी को धमकाकर उनके बयान बदलवाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन