{"_id":"614779bd8ebc3e475b2d80c7","slug":"after-six-years-the-bridge-built-on-the-tamsa-river-in-durvasa-dham-submerged-azamgarh-news-vns612559233","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल बाद दुर्वासा धाम में तमसा नदी पर बना पुल डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल बाद दुर्वासा धाम में तमसा नदी पर बना पुल डूबा
अहरौला। क्षेत्र में दो दिनों से हुई बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं। गांव से लेकर शहर तक कई मोहल्ले डूबे हुए हैं। दुर्वासा धाम स्थित तमसा उफान पर है। तमसा नदी पर बना पुल पूरी तरह से डूब चुका है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दूर दराज से शव दाह के लिए आने वाले लोगों को श्मशान घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमसा-मंजूषा संगम पर बने पुल पर लगभग तीन फुट पानी लगा हुआ है। जिसके बीच से होकर लोग पुल पार कर रहे हैं। दुर्वासा धाम स्थित शिवमंदिर के गर्भ गृह तक पानी पहुंच गया है। घाट पूरी तरह से जलमग्न है। दुर्वासा धाम मंदिर के पुजारी श्री राम गिरी, गोस्वामी समाज के अध्यक्ष प्रेम गिरी, दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा मुनि संघर्ष समिति के बलराम तिवारी और दुर्वासा के पूर्व प्रधान राम कमल तिवारी आदि लोगों ने बताया कि छह साल पहले ऐसी स्थिति हुई थी या तो फिर 2005 में पुल पर लगभग डेढ़ फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इस बार अभी लगभग पुल पर तीन फीट पानी बह रहा है, लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। फिर भी लोग शव दाह करने के लिए पुल से गुजर रहे हैं। जबकि सबसे बड़ा खतरा पुल के दोनों किनारे पर है जहां कटान होने से दुर्घटना भी होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि यहां प्रशासन की तरफ से या फूलपुर कोतवाली की तरफ से कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।