फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After one and a half hours two months Arpit escaped from debris

डेढ़ घंटे बाद हटी मिट्टी, जीवत निकला दो माह का अर्पित 19-37-14

Sun, 29 Sep 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
After one and a half hours two months Arpit escaped from debris
आजमगढ़। भारी बारिश के चलते शनिवार को बरदह थाने के शर्मा गांव में कच्चा मकान ढह जाने से जहां रिश्तेदारी में आई युवती दबकर घायल हो गई। वहीं मिट्टी के मलवे में दो माह का बालक अर्पित दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद लोग किसी तरह से मलवे को हटाए तो अर्पित जिवित था। युवती और अर्पित का इलाज चल रहा। वहीं मेंहनगर के गंजोर गांव में कच्चा मकान ढह जाने से दादा-पोता घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ठेकमा संवाददाता के मुताबिक बरदह थाने के शर्मा गांव निवासी सियावर राम पुत्र नागेश्वर राम का कच्चा मकान ढह गया। मलवे में परिवार का युवक अनुज, रिश्तेदारी में आई युवती सीमा और दो माह का बालक अर्पित दब गया। घटना के बाद हडक़ंप मच गया। गांव के लोग साहस का परिचय देते हुए अथक प्रयास कर करीब डेढ़ घंटे में पूरी मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाले। इस दौरान मिट्टी में दबे अर्पित की भी सांसे चल रही थी। तीनों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसीक्रम में मार्टीनगंज संवाददाता के मुताबिक बारिश के चलते दाऊद का मकान शनिवार की रात ढह गया। उसके दवाब में जमालुद्दीन (65) का मकान ढह गया और मलवे में दबकर जमालुद्दीन घायल हो गया। गांव वालों की मदद से जमालुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा। इसीक्रम में मेंहनगर संवाददाता के मुताबिक गंजोर गांव निवासी त्रिलोकी वर्मा का मकान ढह जाने से त्रिलोकी (80) और उसका पौत्र सुमीत (14) घायल हो गए। गांव वालों की मदद से दादा और पोते को राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया। जबकि मामूली रुप से घायल त्रिलोकी की पत्नी कमला देवी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed