फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After irregularities in examination, now there allegation

Azamgarh News: परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब नियुक्ति में धांधली का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
After irregularities in examination, now there allegation
आजमगढ़। महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। अभी सेमेस्टर परीक्षा के दौरान सादा लिफाफा महाविद्यालयों में भेजने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब विश्वविद्यालय में की संविदा नियुक्तियों, सामान की खरीद और गाड़ियों की फर्जी बिलिंग की शिकायत शासन से की गई है। शिकायत पर कुल सचिव द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के सदावर्ती मुहल्ला निवासी अमूल सिंघल ने आईजीआरएस पर महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि में दास फर्नीचर और कई अन्य कंपनियों के पक्ष में 17.89 लाख रुपये की फर्जी बिलिंग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दास फर्नीचर के नाम से नौ लाख एक हजार 236 रुपये, गोकुल दास अग्रवाल के नाम से पांच लाख 63 हजार 249 रुपये, इलेक्ट्रो वर्ल्ड के नाम से दो लाख 69 हजार 40 और सुदर्शन ऑटो विंग्स के नाम से 56 हजार 360 रुपये की फर्जी बिलिंग कराई गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बिना किसी पिकअप का प्रयोग किए फर्जी गाड़ियों का अंकन कर एक लाख 57 हजार 423 रुपये का भुगतान कराया गया है। जिसमें 27 जुलाई 2022 से एक अगस्त तक प्रतिदिन छह पिकअप गाड़ियों का संचालन दिखाकर यह भुगतान कराया गया है। इसके अलावा विवि प्रशासन द्वारा शासनादेश में अंकित आउटसोर्सिंग के 12 पदों के विपरीत 20 पदों के लिए बिड का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिड में कुल 259 फर्मों ने प्रतिभाग किया था। तकनीकि मूल्यांकन में मनमाने तरीके से 254 फर्मों को बाहर करते हुए पांच फर्मों को वित्तीय मूल्यांकन के लिए अर्ह घोषित किया गया। एमकेएस इंटर प्राइजेज का जीएसटी रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। शिकायतकर्ता ने यह कार्य इलाहाबाद की एक फर्म से धनउगाही कर लाभ पहुंचाने की नियत से कार्य करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शासन से इसकी जांच का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वैसे जो शिकायत कर्ता है उसे पहले ही विश्वविद्यालय में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे उन्होंने यह शिकायत की है। । विशेश्वर प्रसाद, कुल सचिव, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed