{"_id":"67ab936fc7aba72d97075302","slug":"after-getting-the-connection-23811-consumers-deposited-rs-29-crore-electricity-bill-for-the-first-time-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127414-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कनेक्शन लेने के बाद 23,811 उपभोक्ताओं ने पहली बार जमा किया 29 करोड़ बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कनेक्शन लेने के बाद 23,811 उपभोक्ताओं ने पहली बार जमा किया 29 करोड़ बिजली बिल
विज्ञापन
आजमगढ़। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का आजमगढ़ मंडल में अब तक 2.20 लाख बिजली के उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है। 23,811 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद पहली बार बिजली बिल जमा किया है। इनसे विभाग को 29 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो लोग बकाया बिजली बिल नहीं जमा करेंगे, ओटीएस खत्म होने के बाद विभाग अभियान चलाकर उनका कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई करेगा।
ओटीएस का एक फरवरी से तीसरा चरण चल रहा है। आजमगढ़ मंडल में ओटीएस के तहत 9,49,635 बकायेदार चिह्नित किए गए हैं। इन पर 2713 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं में से दो से सात वर्ष और सात वर्ष के ऊपर के 3,50,256 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली बिल के रूप में विभाग में एक रुपये तक जमा नहीं किया था। इन पर बिजली बिल का 1105 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में कनेक्शन दिया गया था। अब यही उपभोक्ता विभाग के गले की फांस बन गए हैं। कनेक्शन मिलने के बाद से बिजली का उपयोग करते चले आ रहे हैं, लेकिन बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि विभाग ने कई बार अभियान चलाकर इनसे बकाया वसूली का प्रयास किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की तादाद सबसे अधिक आजमगढ़ जनपद में है। विभाग द्वारा चलाए गए ओटीएस में मंडल में 23811 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर विभाग में 29 करोड़ रुपये जमा किए। जो बकायेदार उपभोक्ता ओटीएस में पंजीकरण कराकर बकाया बिजली बिल जमा नहीं करेंगे, विभाग उनका अब कनेक्शन काटने का काम करेगा।
विज्ञापन
कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ता
जनपद- उपभोक्ता- बकाया- पंजीकरण- जमा
आजमगढ़- 177671 562.14 11997 14.22
बलिया- 100244 300.17 6208 6.93
मऊ- 72341 241.98 5606 7.70
नोट- बकाया और जमा राशि करोड़ में है।
मंडल में नेवर पेड के 3.50 लाख उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल जमा नहीं किया। अगर यह ओटीएस में पंजीकरण कराकर अपना बकाया बिजली बिल नहीं जमा करेंगे तो इनके खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।-इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।