फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After five days, body of missing teenager found in field

Azamgarh News: पांच दिन बाद लापता किशोर का शव खेत में मिला, लगाया जाम

Sun, 17 Mar 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
After five days, body of missing teenager found in field
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र का रहने वाला एक किशोर 11 मार्च से लापता था। अपने स्तर से खोजबीन के बाद मां ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने बालक का शव अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना के दुर्गीपुर गांव स्थित गेहूं के खेत से बरामद होने की जानकारी परिजनाें को दी। परिजनों ने उसकी पहचान अपने लापता पुत्र के रूप में किया। इसके बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कप्तानगंज चौक पर चक्काजाम कर दिया। परिजन अंबेडकरनगर से शव मंगाने व हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा के पुरानी बाजार निवासी संजू उर्फ गंजू (14) पुत्र सुरेश 11 मार्च को अपनी मां प्रमिला देवी से यह कह कर निकला कि वह कबाड़ी के पुत्र के साथ बसखारी जा रहा है। इसके बाद से वह लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नही लौटा तो मां ने 14 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से मां थाने का चक्कर लगाने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को भी मां कुछ अन्य लोगों के साथ थाने पर पहुंची। पहले पुलिस उसे आजकल की बात कह कर बरगलाने में जुटे रहे। इस पर महिलाओं ने एसपी के पास जाने की बात कही तो मौके पर तैनात एसआई ने महिला को पुन: बुलाया और सोशल मीडिया पर वायरल एक शव की फोटो दिखाया। जिसे देख महिला ने उसकी पहचान अपने पुत्र संजू के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बताया कि बालक की लाश अंबेडकरनगर जिले के पोस्टमार्टम हाउस पर पड़ी है। 12 मार्च को शव दुर्गीपुर थाना बसखारी के गेहूं खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को मंगाने व उसे साथ लेकर गए कबाड़ी के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने परिजनों के आरोप के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। वहीं शव अंबेडकरनगर पोस्टमार्टम हाउस से मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed