{"_id":"75ecda804a2df827ac16297d6e88f4a0","slug":"after-examining-the-change-in-polling-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद करें मतदान केंद्रों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद करें मतदान केंद्रों में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार की रात कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों केे चुनाव से संबंधित तैयारियों केे पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरणों के लिए विकास खंड से संबंधित खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम काटने के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच, फीडिंग, प्रूफ रीडिंग और प्रकाशन कार्य के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो वास्तविक मतदाता है उन्ही का नाम बढ़ाएं।
किसी राजनीतिक दबाव के कारण मतदाताओं का नाम न बढ़ाएं। उन्होंने मतदान केंद्र या स्थल के जगह परिवर्तन और नाम परिवर्तन के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी जांच के उपरांत अगर उचित लगे तभी जगह परिवर्तन करें। जिलाधिकारी ने फीडिंग कार्य की समीक्षा में कहा कि फीडिंग का कार्य बहुत धीरे-धीरे चल रहा है, उसमें तेजी लाते हुए उसका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रथम चरण का मतदान 28 नवंबर 2015 को है। सभी मतदान केंद्र व स्थल पर रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइट, पेट्रोमैक्स की व्यवस्था कर लें। कार्मिकों की ड्यूटी के लिए कम से कम दस-दस काउंटर बना लें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से कहा कि वे काउंटिंग प्लान जल्द से जल्द बनाकर उपलब्ध कराएं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार ने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिजर्व में जो कर्मचारी लगाए जाएंगेे उन्हें मिटिंग हाल में रुकने की व्यवस्था कर लें। मौके पर सीडीओ महेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।