{"_id":"604518898ebc3ec89761ecec","slug":"after-dispute-women-commit-sucide-azamgarh-news-vns5786603127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद फंदा लगाकर दी जान
उकरौड़ा गांव का मामला, 3 बच्चों की मां थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव निवासी विवाहिता ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह में पति से झगड़े बाद महिला ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतारामपुर मोहल्ला निवासी केदार ने पुत्री चांदनी (35) का विवाह उकरौड़ा गांव निवासी विजय के साथ किया था। चांदनी को 3 बच्चे हैं। इन दिनों पति-पत्नी में कुछ विवाद चल रहा था। शनिवार किसी बात को लेकर विजय की उसके साथ नोकझोंक हुई। जिसके बाद चांदनी ने आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन पहुंचे। फंदे पर लटका शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मायके वालों को भी जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।