फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After an argument with his wife, the husband committed suicide by hanging himself

Azamgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Nov 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
After an argument with his wife, the husband committed suicide by hanging himself
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार की रात छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी और देर रात तक फोन पर उससे कहा सुनी हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच कर रही है। तुर्कवलिया नायक गांव निवासी सूरज (25) पुत्र लाल बिहारी निषाद की शादी चार वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बासडीह गांव में हुई थी। सूरज की पत्नी दो वर्ष पूर्व एक बच्ची को जन्म देने के बाद से अपने मायके में ही रह रही थी। लाल बिहारी का कहना है कि सूरज की पत्नी चाह रही थी कि उसका पति भी ससुराल में आकर निवास करें। इसके लिए सूरज तैयार नहीं था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पति और पत्नी के बीच मोबाइल पर देर तक कहां सुनी हुई। सूरज कमरे में गया और छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई तो चीखने-चिल्लाने लगे और सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed