{"_id":"684acb7c7ad1cdb6ad050140","slug":"after-a-dispute-in-the-evening-lathi-charge-took-place-in-the-morning-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शाम को हुए विवाद के बाद सुबह जमकर चली लाठियां, 21 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शाम को हुए विवाद के बाद सुबह जमकर चली लाठियां, 21 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 12 Jun 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:14 PM IST
सार
दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें 21 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर घटना के एक दिन पहले शाम को विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अहरौला स्थित गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल 21 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से 12 और दूसरे पक्ष से 9 लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विवाद की जड़ जौनपुर के एक युवक और गांव की एक युवती के बीच मिलने-जुलने को लेकर थी। युवक की ननिहाल विपक्षी पक्ष के यहां थी। इस बात को लेकर बुधवार शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसे गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए, जिसके बाद लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में पहले पक्ष से घायल हीरामनी देवी (52), फिरता (45), अमन (18), छोटेलाल निषाद (32), बेचूलाल (46), पवन (14), सुजीत (20), अजीत (24), चमेला (45) और दूसरे पक्ष से राधिका (40), विजय निषाद (42), उषा (40), सहाबू निषाद (65), घायल हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के सोनू निषाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष के घायलों का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।