फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AE, JE and Peon of ADA attached to the Collectorate

एडीए के एई, जेई और चपरासी कलेक्ट्रेट से अटैच

Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
AE, JE and Peon of ADA attached to the Collectorate
एडीए कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज कुछ लोगों ने डीएम अमृत त्रिपाठी से शिकायत की थी। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एडीए के चपरासी, एई और जेई को कलेक्ट्रेट से अटैच कर दिया है। डीएम की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर हमेशा सवाल खड़े होते हैं। एडीए कर्मचारियों पर हमेशा वसूली करने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसी ही एक शिकायत कुछ लोगों द्वारा डीएम अमृत त्रिपाठी से की गई। डीएम ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एडीए के एई प्रवीण श्रीवास्तव, जेई बाबू राम वर्मा और दो चपरासी अशोक चौहान व राम बचन यादव को कलेक्ट्रेट से अटैच कर दिया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर इन्हें कलेक्ट्रेट से अटैच किया गया है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी ने सबूत पेश नहीं किया है। अगर किसी के पास इन लोगों द्वारा वसूली करते हुए या परेशान करते हुए सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed