फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates opposed the bandh.

अधिवक्ताओं ने किया बंद का विरोध

Fri, 12 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़, Updated Fri, 12 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Advocates opposed the bandh.
व्यापारी नेता व सांसद बनवारी लाल कंछल की पिटाई करने वाले अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए किए जा रहे व्यापारियों के आंदोलन की अधिवक्ता संगठनों ने निंदा की है।
विज्ञापन


 दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक कर बाजार बंद रखने को गलत ठहराया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


 दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक संघ भवन में अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन मंत्री प्रमोद कुमार ने किया।

इसी क्रम में सेंट्रल बार की साधारण सभा की बैठक राजदेव सिंह की अध्यक्षता और संघ के मंत्री अनिल सिंह के संचालन में हुई।

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध गलत कदम उठाया था। बैठक में आजमगढ़ व्यापार मंडल द्वारा किए गए बंद के आह्वान की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने व्यापार मंडल के विरोध में नारे लगाते हुए दीवानी कंपाउंड में प्रदर्शन भी किया। दोनों संगठनों के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed