फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates on the road to protest against inflation

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Tue, 23 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Advocates on the road to protest against inflation
लेक्ट्रेट चौराहे पर पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बढ़ती महंगाई के विरोध में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता सोमवार को सड़क पर उतर गए। कलेक्ट्रेट से निकला जुलूस एसपी ऑफिस का भ्रमण करते हुए फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मंहगाई से आमजन दुखी हैं। महंगाई को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि व महंगाई पर अंकुश न लगा पाने के कारण केंद्र एवं राज्य सरकार की निंदा की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह भी तय किया गया कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि व महंगाई का विरोध करते हुए विरोध पत्र राष्ट्रपति, राज्यपाल, केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रणविजय यादव व संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया। सभा में बृजेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed