फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates demonstrated against SDM

एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated against SDM
अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए न्यायालय का बहिष्कार किया। प्रदर्शन के बाद मीटिंग हॉल में बैठक कर एसडीएम के कोर्ट का बहिष्कार कर उनके स्थानांतरण तक बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। डेढ़ माह पूर्व कोर्ट में ही अधिवक्ता महेंद्र पासवान को पुलिस द्वारा बाहर किए जाने की धमकी देते हुए अपमानित किया गया था। उनके कर्मचारी मनमाने तरीके से धन वसूली करने में लगे हुए हैं। उनके स्थानांतरण तक न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष कुमार राय, अरुण कुमार सिंह, पतिराम यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद राय, आशीष कुमार मिश्रा,अजय कुमार सिंह, महेंद्र पासवान, हरेंद्र सिंह, सुखदेव दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed