फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates at the tehsil performance

अधिवक्ताओं ने किया तहसील पर प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Advocates at the tehsil performance
तहसील परिसर से उपनिबंधन कार्यालय को ब्लाक स्थित भवन में स्थानंतरित होने से नाराज वकीलों ने मंगलवार को बार एसोसिएशन भवन में बैठक की। पारित प्रस्ताव के तहत तहसील से ब्लाक स्थित उपनिबंधन कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान 26 सितंबर तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


 मेहनगर तहसील से उपनिबंधन कार्यालय को हटाकर ब्लाक स्थित नए भवन में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बैठक की और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। वकीलों ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद उपनिबंधन कार्यालय वापस लाओ आदि लिखी तख्तियां लिए तहसील से पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


पैदल मार्च कस्बा स्थित रामलीला मैदान होते हुए पांच किलो मीटर दूर ब्लाक स्थित उपनिबंधन कार्यालय पहुंचा। कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए बार के  अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी सीपी सरोज की मिलीभगत से रातों-रात उपनिबंधन कार्यालय स्थानांतरित कराना गलत है। जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि निबंधन कार्यालय यदि तहसील परिसर में बन जाएगा तो वादकारियां के साथ्ा ही वकीलों को भी आसानी हो जाएगी। कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वकील बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री राजनाथ यादव ने कहा कि जब तक उपनिबंधन कार्यालय पुन: तहसील कार्यालय नहीं आ जाता, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।  प्रदर्शन में अनिल कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, अशोक यादव, राजबहादुर सिंह, लालजी यादव, हेमंत राय, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, राजेश तिवारी, उदय नारायण सिंह, वीरेंद्र पासवान मौजूद रहे।

मेजवां संवाददाता के अनुसार, मेहनगर तहसील का उपनिबंधक कार्यालय तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर बनाए जाने के विरोध में सोमवार को फूलपुर अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी से निबधंक कार्यालय तहसील परिसर में बनाने की मांग की गई। साथ ही अधिवक्ता विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।


इस मौके पर पीसी लाल, इश्तिायक अहमद, रामपलट, देशराज, मनोज कुमार, श्रीराम, ओमप्रकाश, सैयद शमीम काजिम, रामअजोर यादव, सतीश चंद्र, संदीप, विजय सिंह, इंदूशेखर पाठक, प्रदीप सिह, रमेश कुमार, सुभाष, टीएन पांडेय, इम्तियाज, इकबाल, विजय श्रीवास्तव समेत काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed