फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates are furious over Ghaziabad incident

Azamgarh News: गाजियाबाद की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में उबाल

Thu, 31 Oct 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates are furious over Ghaziabad incident
आजमगढ़। गाजियाबाद जनपद में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। घटना की निंदा करने के साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं, गाजियाबाद की घटना को लेकर चर्च चौराहे पर पुलिस बल भी तैनात रहीं।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बुधवार को संघ के सभागार में अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता व मंत्री आनंद श्रीवास्तव के संचालन में बैठक किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया कृत न्यायिक कदाचार व अवमानना की श्रेणी में आता है। बार और बेंच की गरिमा का ध्यान दिए बिना लगभग पचासों अधिवक्ताओं पर एक तरफा मुकदमा कायम कराया गया है, जो न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, उच्च स्तरीय विशेष कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्याय कार्य से विरत रहे। बैठक समाप्त होने के उपरांत अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते न्यायालय परिसर का चक्रमण कर अपना विरोध जताया।

वहीं, सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं ने भी अध्यक्ष जय प्रकाश राय के की अध्यक्षता और मंत्री शेषमणि तिवारी के संचालन में बैठक किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए गाजियाबाद घटना मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed