फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates agitated over Etah scandal

एटा कांड को लेकर आंदोलित हुए अधिवक्ता

Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates agitated over Etah scandal
अपनी मागों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद केअधिवक्ता संगठनों ने जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर तोड़फोड़ और उनके विरुद्ध अकारण पुलिस की बर्बरता को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त और डीएम को सौंपा। शहर के साथ ही तहसीलों के अधिवक्ता भी आंदोलित दिखे।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और उनके परिवार को मारपीट कर घायल करने के साथ ही परिवार को जेल भेजे जाने की घटना की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर बर्खास्त किए जाने, अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा, परिवार को पचास लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। इसी क्रम में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर तोड़फोड़ कर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल किए जाने और परिवार के लोगों को जेल भेजे जाने की घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया। मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन की बैठक संघ के अध्यक्ष रामअजोर यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन संघ के मंत्री उमेश सिंह ने किया। एटा की घटना की निंदा की गई। इस दौरान सुरेंद्र मिश्र, चंद्रेश यादव, परमेश्वरी लाल श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, फखरे आलम, सचिन यादव उपस्थित रहे।मेंहनगर में अधिवक्ता संघ धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, मंत्री रामदरश राम, अनिल कुमार वर्मा, रामजन्म सिंह, विनोद कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव ,रविन्द्र नाथ सिंह, हेमन्त राय, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार दुबे, सुमन श्रीवास्तव, रमेश राम, महेंद्र केसरवानी मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ फूलपुर की बैठक शनिवार को पुस्तकालय में अध्यक्ष देशराज यादव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने एटा में अधिवक्ता प र किए गए हमले की निंदा की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा। जितेंद्र यादव, रामनारायण यादव, लालचंद यादव, शमीम काजिम, श्रीराम यादव, ओमप्रकाश, इकबाल, इम्तियाज, जीतेन्द्र, इश्तियाक अहमद, दिनेश कुमार, संतराम, राजेश, संदीप, पीसी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed