फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates abstaining from judicial work in protest against arrest

Azamgarh News: गिरफ्तारी के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 29 Jun 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work in protest against arrest
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह की पुलिस द्वारा एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने का विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने विरोध किया। इस दौरान अधिवक्ता शुक्रवार को अपने को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार बैठक किया। इसमें अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार करने की निंदा की। विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य के बहिष्कार किया। अध्यक्षता अशोक कुमार पांडेय व संचालन राम नारायण राय ने किया। इसी क्रम में सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं ने भी संघ के सभागार में बैठक कर अधिवक्ता को गिरफ्तार किए जाने की निंदा किया। पूरे दिन न्यायिक कार्य में प्रतिभाग नहीं किया। वहीं, दी डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक किया। इसमें अधिवक्ताओं ने मेंहनगर तहसील के 27 जून के प्रस्ताव पर विचार किया और उसका समर्थन किया। शुक्रवार को न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखा। संचालन मंत्री रामनयन यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed