फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocate accused of harassing police

अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Advocate accused of harassing police
अंबारी। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ने फूलपुर कोतवाली पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीआईजी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सजई गांव निवासी अधिवक्ता श्रीराम मौर्या ने अपने पत्रक में बताया कि पास के ही एक व्यक्ति ने एक तो रास्ते में बढ़ कर मकान बना लिया है तो वहीं अब पोर्च निकाल कर रास्ते को और कम दिया है। इतना ही नहीं अब अपने घर के नाबदान का पानी हमारे दरवाजे पर बहाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसका विरोध करने पर 17 मई को उक्त लोगों ने घर पर चढ़ कर हमला भी बोला और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं करकट व बाइक आदि भी तोड़ दी। अंबारी चौकी को सूचना दी गई तो पुलिस ने अधिवक्ता समेत विपक्षियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसपी से शिकायत पर सीओ ने जांच किया तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद का कहना है कि मारपीट के मामले में अधिवक्ता पर एनसीआर दर्ज है। वे फर्जी मुकदमा दर्ज कराना चाहते है, जो सही है वहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed