फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adolescent health club will be formed in secondary schools

Azamgarh News: माध्यमिक स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का होगा गठन

Sun, 11 Aug 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Adolescent health club will be formed in secondary schools
आजमगढ़। स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा व पोषाहार में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए सभी माध्यमिक कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब में कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक के अलावा दस-दस छात्र-छात्राएं शामिल की जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रारंभिक उपचार विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26 राजकीय, 97 सहायता प्राप्त व 683 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। इनमें शैक्षिक सत्र 2023-24 में करीब तीन लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को रचनात्मक, नैतिक मूल्य एवं स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों व बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेगा। स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब का गठन कर किशोरावस्था में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास क्लब के सदस्य करेंगे। डीआईओएस विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित करने की कोशिश की जा रही है। सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल से संपर्क कर क्लब गठित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की जांच के साथ उन्हें जागरूक करने को कहा गया है। क्लब का गठन होने से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता की बेहतर जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed