फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADO Panchayat reached to investigate the cleaning staff

Azamgarh News: सफाई कर्मचारियों की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत

Wed, 12 Apr 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat reached to investigate the cleaning staff
बीते दिनों अहरौला ग्राम सभा की प्रधान कल्पना चौरसिया ने गांव के दो सफाई कर्मियों की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और खंड विकास अधिकारी से किया था। इस शिकायत को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में सफाई कर्मी पर गलत पैरोल लगा वेतन लेने का आरोप शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था। खबर छपते ही पंचायत विभाग हरकत में आया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को अहरौला ब्लाक के एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को अहरौला व उदैना ग्राम सभा में पहुंचकर सफाई कर्मियों के प्रकरण की जांच किया। अहरौला गांव की प्रधान कल्पना चौरसिया द्वारा पेरोल का गलत इस्तेमाल करने का आरोप सफाई कर्मियों पर लगाया था वही, उदैना गांव में साफ सफाई न करने की शिकायत गांव के ही प्रशांत कुमार उपाध्याय ने की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामलों की जांच करने एडीओ पंचायत खुद गांव में पहुंचे। जांच करने के बाद आख्या बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा। इस संबंध में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अहरौला व उदैना गांव में सफाई कर्मियों की शिकायत थी। अहरौला में खुद ग्राम प्रधान ने और उदैना में गांव निवासी प्रशांत कुमार उपाध्याय द्वारा सफाई कर्मियों कि शिकायत की गई थी। जांच की गई है आख्या बना कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed