{"_id":"5dfe5fcf8ebc3e880e395aac","slug":"administration-strict-on-strike-two-more-accountants-suspended-azamgarh-news-vns5010267167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, दो और लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, दो और लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र लेखपाल संघ की जनपद इकाई भी पूरे प्रदेश के लेखपाल संघों के साथ ही कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर है। लेखपालों की इस हड़ताल पर शासन ने जिला प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में पहले जहां नौ लेखपालों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया था वहीं शनिवार को दो और लेखपालों को निलंबित करने के साथ ही 235 लेखपालों की सेवा पर रोक लगा दिया गया है।
उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपाल 10 दिसंबर से ही कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चल रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल के कारण इनके स्तर से होने वाले सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसे देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को लेखपालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिला प्रशासन की ओर से पहले हड़ताली लेखपालों को नोटिस जारी करने के साथ ही नौ लेखपालों को निलंबित किया गया था। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से मेंहनगर विकास खंड के दो और लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने 235 लेखपालों की सर्विस ब्रेक कर दी गई है। यानि हड़ताल के दौरान का इन लेखपालों को वेतन का भुगतान नहीं होगा। इसमें बूढनपुर तहसील के 105 और सदर तहसील के 130 लेखपाल शामिल है।