फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration removed illegal encroachment from JCB

प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया अवैध अतिक्रमण

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal encroachment from JCB
सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर के सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण और जाम जैसी कई समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में जीयनपुर की पोखरियों पर किए जा रहे अतिक्रमण का मुद्दा गरमाया रहा। अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि नगर में जाम की अक्सर समस्या बनी रहती है। ऐसे में जिन व्यापारियों ने सड़क की पटरियों के दोनों तरफ नाली के बाहर अतिक्रमण कर लिया है वे तत्काल इसे हटा लें, अन्यथा सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसका विरोध करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौरसिया और पप्पू पाठक ने कहा कि जाम की मूल समस्या सड़क पर सवारी गाड़ियों का खड़ा होना है। जीयनपुर में कहीं भी टैक्सी स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है। जिससे सवारी गाड़ियां चौक पर खड़ी होती हैं और आए दिन जाम लगता है। लोगों ने सुझाव दिया कि बिलरियागंज रोड पर सब्जी मंडी के पास, दोहरीघाट रोड पर गल्ला मंडी के पास, आजमगढ़ रोड पर मछली मार्केट के पास और अजमतगढ़ रोड पर फल मंडी के पास टैक्सी स्टैंड का स्थान निश्चित किया जाए तो जाम से काफी समस्या का समाधान हो जाएगा। एसडीएम ने कहाकि चौक पर किसी भी हाल में सवारी गाड़ियां नहीं लगनी चाहिए। निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े किए जाएं। बैठक में अध्यक्ष हरिशंकर यादव, आलोक चौरसिया, नेहाल मेहंदी, सभासद मुन्ना यादव, मनीष कुमार चौरसिया, श्रवण कुमार मद्धेशिया, आनंद प्रकाश तिवारी, दीपक मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। वहीं मेंहनगर में आमजन को जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बे में उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य की उपस्थिति में पेट्रोल पंप से स्टेट बैंक तक, जयनगर चौराहा से तहसील रोड व लखराव पोखरे तक जेसीबी मशीन चलाकर पटरी के नाली पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अवगत लोगों को अवगत कराया गया कि यदि पुन: अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी प्रह्लाद पांडेय ने कहा कि कस्बे में बुधवार के दिन बंदी की घोषणा हुई हैं। इस दिन, दुकाने पूर्णरूप से बन्द हो, साथ ही प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार शेलेन्द्रचंद सिंह ,इंस्पेक्टर बसंत लाल, अशोक कुमार दुबे सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed