फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration on alert regarding potential impact of the storm; urges vigilance until the 31st.

Azamgarh News: तूफान के संभावित प्रभाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 31 तक सतर्कता की अपील

Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding potential impact of the storm; urges vigilance until the 31st.
चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 28 से 31 अक्टूबर तक सतर्क रहने की अपील की है। बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की आशंका के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब और जलस्रोतों से दूर रहने तथा तेज हवा व बारिश में पक्के भवन में शरण लेने की अपील की है। पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

किसानों को तैयार फसलों की कटाई और सुरक्षित भंडारण तथा खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित पशुशाला में रखने की सलाह दी गई है। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति या जनहानि, पशुहानि, फसल व मकान क्षति की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 9454417172, 05462-297551, 297558, 297559 और टोल फ्री नंबर 1077 पर दें। मौसम की जानकारी के लिए मौसम, मेघदूत और दामिनी ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed