{"_id":"60b2842a8ebc3e7fec2ccd93","slug":"administration-issued-alert-on-locust-party-attack-azamgarh-news-vns5920156112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के हमले को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के हमले को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे चौकन्ने रहें और टिड्डी दल को देखते ही सूचित करें तथा उन्हें भगाने व उनसे फसल की सुरक्षा के उपायों में लग जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन ने मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. उमेश गुप्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने पूर्वानुमान के आधार पर राजस्थान में टिड्डी दलों के आक्रमण की संभावना जताई है। राजस्थान की पश्चिमी सीमा वाले इलाकों में काफी संख्या में टिड्डियों का जमावड़ा होने की बात कही गई है। इस आधार पर संगठन ने राजस्थान सहित भारत के अन्य राज्यों में भी इस टिड्डी दल के हमले को लेकर संभावना जताई है। यह संदेश मिलते ही जिला प्रशासन व कृषि विभाग चौकन्ना हो गया है। कृषि बंधुओं से अपील की है कि वह निगरानी समिति बनाएं और खेतों में निगरानी करते रहें।
प्रधान, लेखपाल और वीडीओ दें तत्काल सूचना
आजमगढ़। जिला प्रशासन ने जनपद के किसी इलाके में टिड्डी दलों का हमला होने की स्थिति में तत्काल सूचित करने को कहा है। इसके लिए ग्राम प्रधान, लेखपाल व ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी को कहा गया है कि वे इस हालत में तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दें। साथ ही सघन सर्वेक्षण कर टिड्डी दल के संभावित आश्रय स्थलों को चिह्नित करें।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करें संपर्क
आजमगढ़। टिड्डीयों के आक्रमण से बचने के लिए जनपद के कृषि रक्षा अनुभाग में आपदा हेतु नामित सहायक नोडल अधिकारियों के मोबाइल नं.-9919588753 एवं 9450809578 पर जानकारी दी जा सकती एवं सलाह प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कृषक बन्धुओं द्वारा भारत सरकार के टिड्डी नियंत्रण संगठन, फरीदाबाद, हरियाणा से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही केन्द्रीय एकीकृतनाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र, लखनऊ के फोन नं.- 0522-2732063 अथवा अपर निदेशक कृषि रक्षा लखनऊ को फोन नं.- 0522-2205868 पर भी सूचित कर सकते है।