फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration is monitoring 3593 Holika Dahan sites, 3650 policemen will be deployed.

Azamgarh News: प्रशासन की नजर में 3593 होलिका दहन स्थल, 3650 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration is monitoring 3593 Holika Dahan sites, 3650 policemen will be deployed.
गंभीरपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक को संबो​धित करते आस्था जायसवाल। संवाद - फोटो : 1
आजमगढ़। जिले में होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा जनपद में कुल 3593 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, जिनमें 194 स्थल अतिसंवेदनशील, 186 स्थल संवेदनशील और 3213 स्थल सामान्य श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले कुल 14 जुलूसों की पहचान कर उनके लिए समुचित पुलिस व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जनपद में 247 संवेदनशील स्थानों (हॉटस्पॉट) को चिन्हित करते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 3650 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 2300 पुलिसकर्मी व 1350 होमगार्ड व पीआरडी के जवान शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 50 थाना मोबाइल, छह सर्किल मोबाइल, दो कंपनी पीएसी व जनपद मुख्यालय से 300 अतिरिक्त पुलिस बल को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया किया डायल -112, अग्निशमन दल और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल व वाहन गश्त की जा रही है। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली और होलिका दहन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या अग्निशमन सेवा 101 पर संपर्क करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed