फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aditya and Preeti were the fastest in the 100m athletics event.

Azamgarh News: एथलेटिक्स 100 मीटर में आदित्य और प्रीति सबसे तेज दौड़ी

Sat, 25 Apr 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Preeti were the fastest in the 100m athletics event.
स्टे​डियम में आयोजित ओलंपिक कार्निवाल में बास्केटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
आजमगढ़। जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जनपद के विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आदित्य और बालिका वर्ग में प्रीति का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को घोषित परिणाम में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य यादव प्रथम, सुंदरम पाल द्वितीय, सुमित सोनकर तृतीय, 200 मीटर दौड़ में आदित्य यादव प्रथम, अजय राजभर द्वितीय, सुंदरम पाल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अजय राजभर प्रथम, सुजीत द्वितीय, आशीष सोनकर तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अंकित यादव प्रथम, शिवा यादव द्वितीय, दीपक शर्मा तृतीय और 1500 मीटर दौड़ में शिवा यादव प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय, विवेक विश्वकर्मा तृतीय रहे।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रिया वर्मा द्वितीय, मोनी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रिया वर्मा द्वितीय, मोनी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, सोनी द्वितीय, रागिनी तृतीय और 800 मीटर दौड़़ में प्राजंलि यादव प्रथम, प्रतीक यादव द्वितीय, साक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एचएमपीएस ने डॉक्टर मंसूर अहमद स्कूल मुबारकपुर को 32-19 से हराया। एनएनआईएम एकेडमी ने शांति निकेतन स्कूल को 30-27 से तथा शिब्ली स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ मिनी टीम को 28-26 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। ये जानकारी संयोजक दिनेश कुमार सिंह और सचिव अजेंद्र राय ने संयुक्त रूप से दी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता केे 13 वर्षीय बालिका एकल में श्रेया यादव, वेदनशी जायसवाल, अंशु यादव, समृद्धि तिवारी, तनुजा राठौर और आराध्या यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 13 वर्षीय बालक एकल में प्रणव, अथर्व उपाध्याय, यथार्थ यादव, आर्यन राजभर, अंश विश्वकर्मा, आश्रुत प्रताप सिंह, श्रेयांश सिंह और पुलकित प्रजापति ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

योगासन कल, स्केटिंग प्रतियोगिता 27 व 28 अप्रैल को

संयोजक दिनेश कुमार सिंह और सचिव अजेंद्र राय ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता 26 अप्रैल को मंगलम मैरिज गार्डन सिधारी में आयोजित होगी। स्केटिंग प्रतियोगिता 27 व 28 अप्रैल को राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज, लक्षिरामपुर में आयोजित की जाएगी। खो-खो प्रतियोगिता 28 व 29 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed