फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADG shows line to SO Nizamabad due to negligence in work

कार्यो में लापरवाही पर एसओ निजामाबाद को एडीजी ने किया लाइन हाजिर

Sat, 13 Jun 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
ADG shows line to SO Nizamabad due to negligence in work
पुलिस लाइन के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीजीपी बृज भूषण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एडीजी जोन वाराणसी ब्रजभूषण ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के गड़बड़ हुए क्राइम कंट्रोल की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही में एसओ निजामाबाद को जहां लाइन हाजिर कर दिया तो वहीं सीओ सगड़ी, शहर कोतवाल, देवगांव कोतवाल व एसओ दीदारगंज को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लगभग 12 बजे एडीजी जोन पुलिस लाइन सभागार पर पहुंचे। यहां उन्हें जनपद पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था थी लेकिन उन्होंने उसे नहीं लिया और सीधे सभागार में समीक्षा के लिए पहुंच गए। दो घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा में उन्होंने एक-एक एसओ व सीओ से बारी-बारी से पूछताछ किया। कई पूर्व की घटनाओं का खुलासा न करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर एडीजी ने बैठक के दौरान ही एसओ निजामाबाद को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर, शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता, देवगांव कोतवाल विमलेश मौर्या व एसओ दीदारगंज को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों में सुधार का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। लगभग चार माह बाद समीक्षा के लिए जिले में आए एडीजी आज गाड़ी से उतरते ही रौब में नजर आए और डीआईजी, एसपी, सभी एडीशनल एसपी, सभी सीओ के साथ ही सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों की उन्होंने जम कर क्लास लेते हुए जल्द गड़बड़ हुई कानून व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। इसके साथ ही पूर्व की घटनाओं का त्वरित खुलासा करने को भी कहा। इस अवसर डीआईजी सुबाष चंद्र दूबे, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपीआरए एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर की घटना में चार और गिरफ्तार
आजमगढ़। एडीजी जोन ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में हुई घटना में चार और लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार तीन की गिरफ्तारी शेष है। वीडियो व फोटो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित करने और उन पर भी गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर कराए भूमि विवाद का निस्तारण
आजमगढ़। एडीजी जोन ने कहा कि भूमि विवाद, रास्ते का विवाद आदि को लेकर मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। इस पर लगाम लगाने की तत्काल जरूरत है। इसके लिए बीट सिपाही के साथ ही एसओ, एसआई व जरूरत पड़ने पर सीओ भी मौके पर जाए और ऐसे प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराए ताकि मारपीट की नौबत आने ही न पाए।

गोकशी के वांछितों की दो दिन में करें गिरफ्तारी
आजमगढ़। समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी जोन वाराणसी ने कहा कि गोकशी के मामले में जिले में वांछितों की संख्या 142 बताई गई थी। इसमें काफी संख्या में वांछित अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। उन्होंने सभी एसओ व सीओ को निर्देशित किया कि दो दिनों के अंदर गोकशी के सभी वांछित गिरफ्त में होने चाहिए। उन पर गैंगेस्टर लगा कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed